मुजफ्फरनगर। शहर के गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन-डे का आयोजन किया गया। भव्य शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के यूकेजी के बच्चों ने शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। अपने अभिभावकों के सामने ही बच्चों ने मंत्र मुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। बच्चों के माता-पिता ने भी उनके कार्यक्रम को सराहा। स्कूल के गंधर गौतम जैन और प्रधानाचार्या अलका जैन ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।