फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल फुटपाथ व अंडरपास बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सर्व जातिय तिसंग बावना समिति के प्रबंधक भुल्लन सिंह ने तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजीव कुमार शर्मा को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। बताया कि नगर में रेलवे फाटक नंबर 44 पर ओवरब्रिज का निर्माण करीब आठ वर्ष पूर्व हुआ था। तब से आज तक कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। जिनमें ओवरब्रिज पर पैदल फुटपाथ व श्मशान घाट पर शव ले जाने के लिए अंडरपास नहीं बनाया गया। लोगों ने कई बार रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन भी किए, इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। प्रबंधक ने डीएम को अवगत कराया कि यह मांग जनहित में है। चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समिति के सदस्य छह घंटे रेलवे मार्ग बाधित करने को मजबूर होंगे। डीएम ने जांच कराकर समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें