खाईखेड़ी शुगर मिल पर किसानों का धरना
छपार। खाईखेड़ी गन्ना मिल में अवरलोड काटने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बरला क्रय केंद्र पर धरना दिया। जिला गन्ना अधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया और दो दिन में समाधान न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
रविवार को गांव बरला स्थित खाईखेड़ी मिल के क्रय केंद्र पर भाकियू के जिला सचिव धीरज त्यागी के नेतृत्व में किसानों धरना दिया। किसानों का आरोप था कि किसानों की बोगी या ट्राली में अगर थोड़ा बहुत गन्ना अधिक तौल दिया गया, तो उसको अवर लोड बताकर पर्ची को काट लेते है, जिससे किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। तीन घंटे तक किसान धरने पर बैठै रहे। जिला गन्ना अधिकारी ओपी यादव ने फोन बातकर जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। किसानों ने दो दिन में समाधान न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। राजपाल सिंह, प्रमोद, साहब सिंह, बिटटू बसेडा, मोनू, शुभम आदि किसान धरने पर मौजूद रहे।