फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया
विज्ञापन

खतौली। बड़ा बाजार स्थित पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में चंद्रप्रभु भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से मनाया। इस अवसर पर धार्मिक विधान आयोजित किया गया। धार्मिक क्रियाओं के लिए श्रद्धालु पीत वस्त्रों में एकत्र हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नित्य नियम पूजन व श्रीजी की शांतिधारा अर्पित की गई। निर्वाण कल्याणक हेतु भक्तों ने लाडू समर्पित किए। इसके पश्चात अर्घ्य अर्पित करके पूजा की गई। नगर में सर्वत्र मंगल कामना के लिए जाप किए गए। इस मौके पर आयोजित धर्मसभा में कल्पेंद्र जैन ने बताया कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए मनुष्य को आत्म का चिंतन व मनन अवश्य करना है। बुरे विचारों को जीवन से हटाकर चित्त को निर्मल करना है। अच्छे भाव बनाने के लिए धर्म का आचरण जरूरी है। प्रसन्नता सब गुणों की जननी है। नियम, व्रत, उपवास स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। मंदिर में आध्यात्मिक प्रवचन, शंका समाधान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनेंद्र प्रभु की संगीतमयी भक्ति की गई। धार्मिक प्रश्न मंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुकेश आढ़ती, रामकुमार, अनंतवीर, हरीश चंद, प्रमोद, राजकुमार प्रवक्ता, पवन, विनोद प्रवक्ता, कुलदीप, शशांक सर्राफ, जयचंद, हितेष, अंकित, मदन, राजेंद्र पंडित, अजय, निशांत, मृदुला, पतेंद्र, दिनेश, रजनी, पायल, अंजु, बबीता, त्रिशला, सरला, आयुर्षी, अर्चना, अलका, निर्मला, ललिता, अनुपम, नीरज जैन प्रवक्ता, सुनील ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें