स्कूलों में गणतंत्र दिवस मनाया
सिखेड़ा। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। स्कूलों में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंसूरपुर रोड स्थित वेदांता पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि जसवीर सिंह राणा ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान से आजादी मिली है। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। प्रधानाचार्या नीलू सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारत जैसे प्रजातंत्र देश में रहते हैं। इस मौके पर प्रबंधक सुशील सिंह आर्य और समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। जौली रोड भंडूर स्थित सूर्यदेव पब्लिक स्कूल में चेयरमैन मांगेराम पाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक शिवकुमार ने कहा कि हमें देश के शहीदों की याद में कार्यक्रम करने चाहिए। भंडूर स्थित भगवती शिक्षा सदन हाईस्कूल में प्रबंधक मांगेराम शर्मा ने ध्वजारोहण किया।