फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के करियर में साइंस का ज्ञान अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी जानकारी हासिल कर युवा कॅरियर में नई ऊंचाइयों को छू सकता है। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के चमत्कारों पर आधारित प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडल बनाए और अंधविश्वास के खात्मे का संदेश दिया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जय हिंद इंटर कॉजेल प्रांगण में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सीडीओ ने बच्चों द्वारा बनाए आकर्षक मॉडलों का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने विज्ञान पर आधारित सवाल भी किए। जादूगर एनएम पाशा ने जादू कलाओं के माध्यम से विज्ञान के चमत्कारों से अंधविश्वास को दूर करने का संदेश दिया। जयहिंद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विज्ञान बनाम अंधविश्वास नामक नाटिका प्रस्तुत कर दाद बटौरी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने व्याखान दिया। कार्यक्रम में गांधी इंटर कॉलेज, गांधी बालिका इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज बाढ़, महर्षि दयानंद इंटर कालेज दूधली, दयानंद इंटर कॉलेज बिरालसी एवं सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ और विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक विकास कुमार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रबंध समिति के डॉ सुरेश त्यागी, सुनील दत्त त्यागी, प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश शर्मा, विज्ञान अध्यापक बृजेश कुमार, आकाश भारद्वाज, जनेश्वर दास, बबीत कुमार, राजेंद्र शर्मा, सुभाष चंद, रामानंद त्यागी और अमित त्यागी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें