फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव की घटना से दलितों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव की घटना के विरोध में नगर पालिका प्रांगण में भगवा आतंकवाद का पुतला फूंका। वक्ताओं ने मृतक दलितों के परिजनों को 50 लाख और घायलों को पांच लाख का मुआवजा देने की मांग की। टाउन हाल के प्रांगण में एकत्र हुए उधम सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में योजनाबद्ध तरीके से दलितों पर हमला किया गया है। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। अध्यक्ष विकास मेडियन ने कहा कि दलितों पर अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मृतकों के परिजनों को 50 लाख और घायलों को पांच-पांच लाख का मुआवजा देने की मांग की गई। अशोक कुमार, सौरभ तेजियान, प्रदीप मौर्या, ताराचंद मालिया, अखिल, रूपचंद, अरुण, रामहेत, नितिन, मुकेश, राजू आदि रहे।
विज्ञापन


विधायक विक्रम सैनी का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक विक्रम सैनी का पुतला फूंका। कहा कि विधायक मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। सपा नेता शमशेर मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउन हाल के प्रांगण में एकत्र हुए। भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। शमशेर मलिक ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यह कहना कि मुस्लिम समाज के लोगों के देश में रहने से अराजकता पैदा हो गई है, बहुत ही निंदनीय है। भाजपा विधायक देश और समाज को बांटने का काम कर रही है। जनता इन नेताओं के चरित्र को समझ चुकी है। भाजपा विधायक को अपनी घटिया बयानबाजी से बाज आना चाहिए। इस अवसर पर दिनेश चौधरी, सुहेल मलिक, शाहवेज सिद्दीकी, मोनिस अली, दीपक कुमार, ओसामा उमर, राहुल चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें