फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका के मकान में चोरी
विज्ञापन

मीरापुर। मोहल्ला नवाब पट्टी निवासी शिक्षिका नमिता संगल के मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने 12 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली। पीड़िता ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि प्रात: जागने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किशोरी हत्याकांड में दो लोग हिरासत में लिए
मीरापुर। दो माह पूर्व गांव तुल्हेडी मे हुए किशोरी हत्याकांड का खुलासा करने लिए पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि 17 अक्तूबर को गांव तुल्हेड़ी निवासी किशोरी पुत्र भूप सिंह 35 वर्ष का शव गांव के एक सूखे तालाब के किनारे पड़ा मिला था। किशोरी दो दिन से अपने घर से लापता था। मृतक के भाई नरेश ने अपने भाई की हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। दो माह बाद पुलिस ने किशोरी हत्याकांड खोलने के लिए दो लोगों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। बताया गया कि इस हत्याकाण्ड का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान जारी किया
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल टिकौला ने छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक खरीदे गये गन्ने का भुगतान 14.99 करोड रूपये संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है।
संविदा समाप्त की जाएगी
मुजफ्फरनगर। डिपो के सात संविदा चालक ड्यूटी से गैर हाजिर मिले हैं, जिनकी संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि संविदा चालक यशवीर, रवि कुमार, मुकेश, मुनीमउलहक, दुष्यंत और सोनू अपने डयूटी से गैर हाजिर मिले है। उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए है। जवाब नहीं देने पर संविदा समाप्त की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें