कार की चपेट में आकर बच्ची की मौत
चरथावल। कसबे में कार की चपेट में आकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कस्बे के मोहल्ला मुर्दापट्टी में मसाहिद की छह वर्षीय पुत्री शबा अपने घेर में खेल रही थी। उसी दौरान गैराज में खड़ी कार को पड़ोसी युवक निकाल रहा था। अचानक शबा कार की एक साइड में दब गई। कार की चपेट में आकर बच्ची की चीख पुकार पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बच्ची को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को कसबे में लाकर गमजदा परिजनों ने दफ़ना दिया। इस संबंध में कोई पुलिस करवाई नहीं की गई है।