फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल और महिला पुलिस कर्मचारियों ने छात्राओं से निडर होकर अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। कहा कि छात्राओं व महिलाओं पर स्कूल कॉलेज, दफ्तर गली, मोहल्ले, गांव कहीं भी यदि उनका मानसिक व शारीरिक शोषण होता है तो वह खुलकर उसकी शिकायत करें। शासन ने 1090 नंबर की हेल्पलाइन महिलाओं के लिए शुरू की है, उस पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आपातकाल की स्थिति में महिलाएं 100 नंबर का भी प्रयोग करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संजीव राठी, प्रधानाचार्य तरुणा चौधरी, विद्यालय की सभी छात्राएं व अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें