फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ में तीन निकायों की होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ में तीन निकायों की होगी मतगणना
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव की तीन नगर पंचायतों की मतगणना जानसठ के डीएवी इंटर कॉलेज में होगी। नगर पंचायत जानसठ, मीरापुर, भोकरहेड़ी की मतगणना शुक्रवार को प्रात: आठ बजे से शुरू हो जाएगी। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया कि तीनों नगर पंचायतों की मतगणना कराने के लिए कुल 32 टेबल लगाई गई हैं। मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद के लिए सात-सात, जानसठ के लिए पांच-पांच, भोकरहेड़ी के लिए चार-चार टेबल लगाई गई हैं। मतगणना कराने के लिए सुरक्षा की सभी तैयारियां बृहस्पतिवार को ही पूर्ण कर ली गई थीं। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि पेट्रोल पंप से डीएवी इंटर कॉलेज तक जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया है। इस मार्ग पर केवल सरकारी अधिकारियों का आवागमन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें