खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव भैंसी के ग्रामीणों ने जानलेवा हमले के आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। भैंसी गांव में 22 अक्तूबर की रात को अंकुर को धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घायल अंकुर उसी दिन से मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हमलावरों के विरुद्ध पुलिस को नामजद तहरीर भी दी थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई की है। इसे लेकर परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली में पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के विरुद्ध जल्द ही कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे कोतवाली के सामने सड़क पर जाम लगाने को मजबूर होगें।