बैनर और पोस्ट हटवाए
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। प्रशासन ने निकाय चुनाव में अवैध रूप से लगाए गए बैनर व पोस्टरों को हटवाया। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा अवैध रूप से चौराहों व सरकारी संपत्ति पर बिना परमिशन के लगाए गए बैनर व पोस्टरों को हटवाया गया।