फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं समेत 14 को प्रशस्ति पत्र दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं समेत 14 को प्रशस्ति पत्र दिए
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय योग संस्थान ने इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता घोषित करते हुए सात महिलाओं तथा सात पुरुषों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन, वीरभान अरोरा, श्रीपाल, संजय कुमार, तेजेंद्र भाटिया, कृपाल सिंह, सीमा जैन, सुशीला आर्य, किरन आर्य, पूजा चड्ढा, पदमा तोमर, साधना मटरोजा, प्रवेश गोयल को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता घोषित किया गया. जिन्हें राष्ट्रीय मंत्री रायसिंह चौहान एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वेदप्रकाश राठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय प्रधान बाबूराम वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अभिषेक ने बाजी मारी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। संस्कार भारती की ओर से एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीसीएस इंटर कालेज मीरापुर के छात्र अभिषेक को प्रथम, श्रीराम पब्लिक स्कूल लाडपुर के अवनी चंद्रवंशी को द्वितीय, केके पब्लिक स्कूल खतौली की छात्रा खुशी सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में कवलजीत, अनिरूद्ध गोयल रहे। मुख्य अतिथि विनीत जैन, भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। संचालन डीडी आर्य तथा चिराग सिंघल ने किया। मदन छाबड़ा, सुधीर गोयल, विनीत ठाकुर, अंकुर सिंघल, ओमसिंह मोतला, अक्षयजीत सहरावत, नरेंद्र जैन, जयपाल, सत्यप्रकाश, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें