फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केके जैन डिग्री कालेज में शिक्षक दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

खतौली(मुजफ्फरनगर)। केके जैन डिग्री कॉलेज में छात्र और छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाते हुए भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने किया। संयोजन साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डा. नीरजा गुप्ता ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन सत्येंद्र कात्यायन ने श्लोकों के साथ किया। कार्यक्रम में बीए की छात्रा कीर्ति श्रीवास्तव ने गुरु महिमा पर सुंदर भजन प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। छात्र अनुराग व कुलदीप ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। अर्शी, शशी शर्मा, अर्पण, कमलपाल, शिवानी ने गुरु का महत्व बताया। रजनी, प्रज्ञा, दीप्ति, चांदनी, रूबी, प्रीति, नीशू ने नाटिका द्वारा भारतीय शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. मनीष जैन, डॉ. राजीव, दीप्ति, डॉ. अर्चना, डा. मेघा फातिमा, डा. ऋचा जैन व डा. सचिन ने कार्यक्रम का सह संचालन किया। शिक्षक डा. नीतू वशिष्ठ, डा. रीना मित्तल, डा. कमल किशोर, डा. सपना, डा. नेमचंद, डा. संजीत, राहुल, डा. विपिन कंसल, डा. अल्पना, डा. राकेश, डा. फरहीना, डा. पंकज, डा. रूबी, अलीशा, जमररुद, मुकुल उपस्थरित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में रूपल, अंकिता, शिखा, ज्योति, फरहीन, नीतू, निकिता, नेहा वर्मा, अंशुल, विपिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें