किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिल प्रबंधक से मिला
मोरना। चीनी मिल मोरना से जुड़ी किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मिल डायरेक्टरों संग युवा भाजपा नेता अमित राठी के नेतृत्व में मिल प्रबंधक से मिला। मिल प्रबंधक ने शीघ्र किसानों की समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना का नया पेराई सत्र 25 अक्तूबर से शुरू करने, यार्ड के मार्गों के सुंदृढीकरण, प्रकाश व्यवस्था, किसानों के लिए पेयजल व्यवस्था, टिन शेड, शेल्टर हाउस, आधुनिक पूछताछ केंद्र की स्थापना सहित किसानों की अन्य समस्याओं को किसान प्रतिनिधिमंडल प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे से मिला। भाजपा नेता अमित राठी ने प्रबंधक को विस्तार से किसानों की समस्याओं के बारे में बताया। इस पर मिल प्रबंधक ने बताया कि आगामी दिनों में शीघ्र समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसी संबंध में 30 अगस्त को बैठक आहुत की गई है। कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, राजीव कुमार, रजत राठी, मनोज राठी, अरुण कुमार, आदित्यवीर, टोनी, सोनू खरपौड, टीटू रहमतपुर, बाबू चौरावाला, डायरेक्टर ब्रजवीर भोकरहेड़ी आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीण पुलिस से मिले
मोरना। फर्जी मुकदमा बताकर ग्रामीणों ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर ककरौली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह से मुलाकात की।
थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला ने दस अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर पति पर बदचलनी का आरोप लगाया था। गांव में ही दूसरी महिला के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए पति सहित उसके भतीजे नीटू व अंकित पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते नीटू पुत्र धीरा व अंकित पुत्र चेतन के विरुद्ध मुकदमा कायम किया था। बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष के लोगों ने मुकदमे को फर्जी बताते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक से सही विवेचना कर मुकदमे को खारिज करने की मांग की। पुलिस से मिलने वालों में ग्राम प्रधान सुरेश पहलवान, धर्मेंद्र, अग्रसेन, भाकियू नेता हरेंद्र सिंह, डा. राजवीर, जगपाल, सतीश, सत्यपाल, मदन, शोकेंद्र आदि थे।