व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। तहसील में शनिवार को व्यापारियों ने एसडीएम कन्हई सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पालिका कर्मचारी बकाया भुगतान की मांग को लेकर 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल की वजह से नगर में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। गंदगी होने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। व्यापारियों ने कर्मचारियों की मांग को पूरा कर हड़ताल समाप्त करने की मांग की। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल, विकास बंसल, आशीष बंसल, पुलकित जैन, विनीत जैन, विपिन कंसल, पारस जैन आदि व्यापारी शामिल रहे।