फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू पर्व पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा नव संवत्सर के अवसर पर हिंदू पर्व पत्रिका का विमोचन किया गया। मोहल्ला हुसैनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, सेवा दल के अध्यक्ष निशांत कांबोज व सचिव दीपेश गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा होती है। हिंदू पर्व पत्रिका में संपूर्ण वर्ष के व्रत, उत्सव, रेलवे समय सारणी, आरतियां, हनुमान चालीसा एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश कर इसे जनोपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर विकास गुप्ता, श्रीचंद सैनी, अंकित सिंघल, सुदेश शर्मा, अश्वनी चौधरी, आशु लाला, सचिन कंबोज, संदीप प्रजापति, भरत कुमार, नरेश गुप्ता, राजू भैया वाल्मीकि, प्रवीण, पप्पी, अमन पाराशर, विक्की शर्मा, संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें