मुजफ्फरनगर। दी गुड़, खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से दी जाने वाली तीन हजार मासिक पेंशन योजना की जानकारी दी गई।
शनिवार को कार्यक्रम में पहुंचे श्रम विभाग के विप्लव चौधरी एवं केके मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। बताया कि 15 हजार रुपये या उससे कम मासिक आय वाले कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आधार कार्ड की प्रतिलिपि एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति दिखाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बंसल, नरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर बेड़िया, अरविंद कुमार, देवराज, मुकेश, विनय कुमार, सुशील कुमार, राम निवास, गीताराम, अनुज कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
आज होगी बैठक
मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की मासिक बैठक रविवार पूर्वाह्न 11 बजे भोपा पुल के नीचे स्थित पेंशन भवन में होगी। यह जानकारी महामंत्री हुकमचंद शर्मा ने दी।