फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर सीट पर परखा जाएगा शिक्षा का स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएमआर सीट पर परखा जाएगा शिक्षा का स्तर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों शिक्षकों को ग्रेडेड लर्निंग का प्रशिक्षण दिया गया। अब शिक्षा का स्तर पता लगाने के लिए छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। सभी छात्र-छात्राओं को ओएमआर सीट पर परीक्षा देनी होगी। फरवरी माह में ही इस परीक्षा का आयोजन होना है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों को शिक्षा के स्तर को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ता है। शिक्षण कार्य में भी लापरवाही के आरोप लगते रहते हैं। शासन ने शिक्षण की गुणवत्ता और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए पिछले दिनों से अभियान शुरू किया है। जिले में 881 प्राथमिक और 382 उच्च प्राथमिक में 43141 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षण में सुधार के लिए इन स्कूलों के शिक्षकों को ग्रेडेड लर्निंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शिक्षण प्रक्रिया को सरल बनाने के तरीके बताए गए। इस प्रशिक्षण का असर जानने के लिए अब शिक्षा के स्तर की जांच की जाएगी। इसका पता छात्र-छात्राओं की परीक्षा से चलेगा। फरवरी माह में ही यह परीक्षा होनी है। खास बात यह है कि कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को ओएमआर सीट पर परीक्षा देनी होगी। इसमें सामान्य ज्ञान के साथ विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी छात्रों के लिए यह परीक्षा देना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा के परिणाम से शिक्षा के स्तर का आंकलन किया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि फरवरी माह में ही इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रश्नपत्र छपाई का कार्य चल रहा है। परीक्षा ओएमआर सीट पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें