मेरा घर-भाजपा का घर अभियान का शुभारंभ
जानसठ। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मेरा घर-भाजपा का घर के अभियान का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ता का स्वागत किया गया।
बुधवार को डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम मेरा घर-भाजपा का घर अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। बैठक में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए युवा नेता मणि ऐरन का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने मेरा घर-भाजपा का घर अभियान का शुभारंभ किया। बैठक में जिला युवा मोर्चा के महामंत्री ओमसिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन अहलावत, ब्रजेश रस्तोगी, सभासद विकाश गुप्ता, सोनू लाला संभलहेड़ा, नेत्रपाल कश्यप, गौरव भटनागर, राजीव गुप्ता, शशिकांत राजवंशी, महेश चंद शर्मा, मंगल सिंह गुर्जर, खलील अहमद, मनोज प्रजापति, अरुण राठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।