इनव्हील क्लब की महिलाओं ने अस्पताल में रक्तदान किया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके शहीदी दिवस पर याद किया गया। सामाजिक संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। आचार्यकुल ने विचार गोष्ठी आयोजित की।
गांधीजी के शहीद दिवस पर इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में नीरा अग्रवाल, आशु आनंद, डॉ मंजु प्रभाकर, अंजलि जैन, स्मृति गोयल, प्रगति जैन, ऋतु जैन, रेनू जैन, अंशु टंडन का सहयोग रहा। पैगाम-ए-इंसानियत ने विचार गोष्ठी की। रहमानिया कालोनी में हुए कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आसिफ राही, अमीर आजम, गौहर सिद्दीकी, महबूब आलम, मौहम्मद अली, दिलशाद, बदर अली खान, आलमगीर, नईम मौहम्मद, आरिफ, फैजान अंसारी आदि रहे। आचार्यकुल ने कचहरी रोड स्थित गांधी आश्रम में गोष्ठी की। बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया। होतीलाल शर्मा ने कहा कि गांधी के विचार पूरी दुनिया को रास्ता दिखा रहे हैं। कुंवरजी पांडेय, सत्यपाल सिंह, अर्चना गोयल, सीताराम, राजवीर सिंह, शिव कुमार सिंह, इदरीस, सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ सविता डबराल आदि ने विचार रखे।