फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह दिवस पर सीएचसी में ब्लड शुगर कैंप लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को विश्व मधुमेह दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 44 मरीजों की ब्लड शुगर की जांच पड़ताल की गई। सीएचसी प्रभारी डा. राजीव निगम ने बताया कि जांच में दो मरीजों की ब्लड शुगर अधिक बढ़ी हुई निकली। जिनको अस्पताल से ही निशुल्क दवाइयां दी गई और इस बीमारी पर नियंत्रण, बचाव और उचित खान-पान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। दोनों मरीजों को एक बार जिला अस्पताल में जांच कराने की भी सलाह दी गई है। कैंप में डा. अवनीश कुमार, डा. विकास, महिला चिकित्सक डा. बबीता व डा. भावना तथा फार्मेसिस्ट अंजुम प्रवेज आदि स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें