मेहंदी में प्रिया जीती
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एमए की प्रिया सैनी और बीए की पाकिजा को प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में शालू सिंह, शालीनी राठी, डीएवी कॉलेज, नीता भटनागर, प्रतिमा शर्मा रहे। प्रतियोगिता में पहला स्थान एमए की छात्रा प्रिया सैनी बीए की पाकिजा मिला। दूसरे स्थान पर एमए की टिम्सी ठाकुर और बीए की शबनूर रहीं। तीसरा स्थान एमए की माहेनूर, प्रज्ञा चौधरी और गजाला को मिला। आयोजन में डॉ निशा गुप्ता, डॉ वंदना वर्मा, अर्चना, निधि सिंहवाल का सहयोग रहा।