भोपा। जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में निशा व सीनियर वर्ग में सोनिया की मेंहदी सबसे अच्छी रही, जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोनिका बेनीवाल, सुचित्रा शर्मा व अनीता देवी शामिल रहीं। जूनियर वर्ग में निशा ने प्रथम, शबनूर ने द्वितीय और रेशब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में सोनिया ने प्रथम, अरीबा ने द्वितीय और रीनू ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि मोनिका बेनीवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। अरविंद कुमार, रमन कुमार, श्यामवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, कुश चौधरी, सुमित कुमार, सुक्रमपाल, अश्विनी, रामपाल व चांदबीर का सहयोग रहा।
पटौली में आज होगी कबड्डी प्रतियोगिता
भोपा। गांव पटौली में चौधरी चरणसिंह कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता के आयोजक शहजाद, मौसम, जहीरा व असगर ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की जाएगी।