बसपा के प्रदेश अध्यक्ष दो दिन जिले में रहेंगे
मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी है। महावीर चौक पर हुई बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि संगठन को हमें मजबूत करना है। संगठन की समीक्षा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा दो दिन 13 एवं 14 सिंतबर को जिले में ही रहेंगे। सेक्टर, बूथ से लेकर विधानसभा प्रभारी तक बैठक में मौजूद रहेंगे। जोन इंचार्ज रविंद्र गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। सत्यप्रकाश, चांद सिंह कश्यप, ब्रिजेश, प्रेमचंद गौतम, विकास कुमार, कुलदीप, राहुल कश्यप, सतीश आदि रहे। स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करें
मुजफ्फरनगर। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में आम जनता को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। अनिल लुहारी ने कहा कि आम जनता को स्वदेशी उत्पादों के बारे में जानकारी देनी होगी। देश में बने उत्पाद बिकेंगे तो रोजगार भी यहीं के लोगों को मिलेगा। संदीप गुप्ता, सार्थक शर्मा, केपी सिंह, हरीश गौतम, सुशील, प्रवीण सैनी, राजीव आर्य, अजयकांत, पंकज मलिक, ओमकार, अक्षय आदि रहे।
धरना जारी रहा
मुजफ्फरनगर। 17 जातियों को एससी में शामिल करने की मांग को लेकर कचहरी में चल रहा कश्यप समाज का धरना जारी रहा। धरना बीस अगस्त से लगातार चल रहा है। कश्यप समाज के लोगों ने साइकिल मार्च भी निकाला। पवन कुमार, प्रदीप कश्यप, सुशील कश्यप, प्रमोद कश्यप, चुन्नू लाल कश्यप, नवीन कश्यप, बाबूराम, रामशरण कश्यप आदि रहे।
ग्यारहवां स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। अति दलित हिताय सामाजिक संस्था का ग्यारहवा स्थापना दिवस मनाया गया। मुस्तफाबाद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश राजौरिया और संचालन मनोज कुमार ने किया। जिलाध्यक्ष संदीप राजौरिया ने संगठन की उपलब्धि बताई। रमेश, तेजपाल, शिवा, रामभूल आदि रहे।
22 को रामलीला का झंडा स्थापित होगा
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की बैठक हुई। 22 सितंबर को रामलीला का झंडा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। 43वें रामलीला महोत्सव को विधि विधान से मनाने के लिए चर्चा हुई। सुंदरकांड पाठ के साथ बजरंग बली की पूजा अर्चना की गई। सुरेंद्र मंगल, विकल्प जैन, प्रमोद गुप्ता, अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, विनय गर्ग, मोना ऐरन, पंकज शर्मा आदि रहे।