चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया।
कस्बे के अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित मेधावी छात्राओं के अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि सॉफ्टवेयर कंपनी माइंड मेट्रिक्स के एडवाइजर पवन गर्ग ने कहा कि बेटियां एकाग्रता, कड़ी मेहनत और अनुशासन से उच्च मुकाम हासिल कर सकती है। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, लोकगीत और नाटिका में बेहतरीन प्रस्तुति देकर छात्राओं ने वाहवाही बटोरी। मेधावी सहिला, आयशा, मनीषा, अरुणा, मेहफरीन, ब्रह्मबाला, रीना, स्वाति, सदफ, काजल, हीना को नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सत्यप्रकाश मित्तल, अशोक जैन, अध्यक्ष मदन लाल बंसल, प्रबंधक विनोद सिंघल, मनोज, अमित सिंघल, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, अमित, संदीप, मांगेराम कश्यप, अरविंद त्यागी, डॉ. गिरीश मोहन, प्राचार्या कलानिधि शर्मा आदि रहे।