फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर कई जगह मिले पशु अवशेष, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में हुई कुर्बानी के बाद बुधवार देर रात शहर में योगेंद्रपुरी व आवास विकास कॉलोनी में कई जगह पशु अवशेष व मांस के टुकड़े पड़ेे मिले। इससे गुस्साए लोगों ने वर्ग विशेष पर जान-बूझकर भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ऐसे सभी स्थलों पर सफाई कराते हुए बमुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, छपार में भी कई जगह मांस के टुकड़े व पशु अवशेष बिखरे मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बुधवार देर रात बकरीद पर हुई कुर्बानी के बाद कई जगह पशु अवशेष व मांस के टुकड़े बिखरे पड़े मिले। कई जगह तो ये घरों के बाहर भी पड़े मिले, जिन्हें देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने इसकी सूचना डायल-100 को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए मांस के टुकड़ों को हटवाकर वहां सफाई कराते हुए मामले को शांत किया। उधर, मोहल्ला योगेंद्रपुरी में भी बुधवार देर रात कई जगह पशु अवशेष व मांस के टुकड़े पड़े मिले, जिन्हें देख लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने वर्ग विशेष के कुछ लोगों पर जानबूझकर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए अवशेष को हटवाकर उन्हें शांत किया। उधर, छपार में भी बृहस्पतिवार सुबह कई जगह मांस के टुकड़े व पशु अवशेष बिखरे पड़े मिले। यह देख लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस उठवाकर फेंकवाते हुए वहां सफाई कराई। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों को थाने में बुलाकर उनकी आपस में बात कराते हुए समुदाय विशेष के लोगों को आगे इस तरह की करतूत किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें