सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फुगाना/बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सोमवार देर रात को मेरठ-करनाल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में रायपुर अटेरना के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। तीनों युवक बाइक द्वारा बुढ़ाना से अपने गांव लौट रहे थे। हाइवे पर कोई वाहन उन्हें कुचल कर फरार हो गया। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे सेे गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना निवासी तीन दोस्त किसी काम से सोमवार को बुढ़ाना आए थे, जहां से देर रात करीब नौ बजे वे बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर जब वे गढ़ी सखावत के पास पहुंचे, तो तभी कोई वाहन उन्हें चपेट में लेकर कुचल कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने आदेश (22) पुत्र घसीटा और सन्नी (21)पुत्र मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवी (20) पुत्र ब्रहमदत्त को नाजुक अवस्था के कारण मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर पाकर मृतकों की परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शंात किया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
ृ