फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालक के दो पदों के लिए होगी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संचालक के दो पदों के लिए होगी जंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के संचालक पद के दो पदों के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव होगा। जिले के 12 संचालक चेयरमैन का चुनाव करेंगे। संचालक के चुनाव को लेकर बघरा में मुकाबला रोचक बना हुआ है। यहां संदीप मलिक और इंद्रपाल के बीच जंग है। इसके अलावा पुरकाजी में ही चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के 14 संचालकों का चुनाव होता है। इस बार नामांकन निरस्त होने से दो सीट खाली रह गई हैं। दस पद निर्विरोध जीते जा चुके हैं। बघरा और पुरकाजी में दस मई को चुनाव हैं। संचालक पद पर बघरा में इंद्रपाल सिंह, दल सिंह वर्मा, प्रवीण मलिक और संदीप मलिक मैदान में हैं। यहां इंद्रपाल सिंह और संदीप के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। पुरकाजी में अंजुम अब्बास, प्रकाशवीर, राजवीर सिंह, सुमित पंवार मैदान में है। जिन संचालकों का निर्विरोध चुनाव हुआ है, उनमें कैलाश मलिक, सोमवीर सिंह, नीरज मलिक, सुशीला, वीरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, सुभाषचंद, योगेश कुमार, मुकेश जैन, दिनेश बालियान शामिल हैं। भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल को प्रत्याशी बनाया है। चेयरमैन का चुनाव 11 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें