बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें शिक्षक
मुजफ्फरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय रथेड़ी में मीना मंच के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने किया। यादव ने कहा कि शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। सदर ब्लाक के गांव रथेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों में छात्राओं की संख्या वृद्धि पर कार्य योजना प्रस्तुत की गई। बीएसए ने ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मोहम्मद इकराम एवं संचालन शिक्षिका अरुण ने किया। शिक्षक नेता संजीव बालियान, इंदूभूषण शर्मा, अरशद अली, राजेंद्र भारसी ने विचार रखे। एनपीआरसी रामधन गुप्ता, शिक्षक अनिल कुमार, डॉ बिजेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील कुमारी, सुदेवी यादव, सुनीता राठी, रविता पंवार, मैनी सेठी, पुष्पलता, शबाना प्रवीन, सपना मित्तल, सीमा अरोरा, रचना, सारिका, वंशिका मांगलिक, सीमा, सबा शाहिन, तस्लीम आदि मौजूद रहे।