मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुरी पेट्रोल पंप के पास मेडिकल की दुकान पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। रुड़की रोड स्थित आनंदपुरी पेट्रोल पंप के निकट कुमार मेडिकल स्टोर पर रविवार शाम 11 हजार की लाइन टूटकर गिर गई। जिससे दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक ने मौके से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड और पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जनता का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही क्षेत्र में प्रतिदिन बिजली के तार टूटने की घटनाएं हो रही है।