विधायक और सांसद करेंगे श्रमदान
बुढ़ाना। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने बताया कि कस्बे की हिंडन नदी पुल के पास पांच मई को हिंडन बचाओ- जीवन बचाओ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस मौके पर हिंडन नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक व सांसद डा. संजीव बालियान भी श्रमदान करेंगे। दोनों नेताओं ने कस्बा व देहात के लोगों से सहयोग करने की अपील की है।