फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। डीएम के निर्देश पर एसडीएम अतुल कुमार ने तहसील क्षेत्र के समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव निगम ने अस्पताल के सामने जीटी रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी। मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस ने मंसूरपुर में ओवरब्रिज से पहले जर्जर सड़क, मंसूरपुर व शाहपुर मार्ग पर गड्ढे ठीक कराने, खतौली इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने जानसठ तथा बुढ़ाना तिराहे पर सड़क के गड्ढे ठीक कराने की बात रखी। जिस पर एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। सिंचाई विभाग को शेखपुरा रजबाहे पटरी ठीक कराने को निर्देश दिए। मलेरिया दिवस पर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में नालों की सफाई के निर्देश दिए। श्रम विभाग को बाल श्रम की रोकथाम के लिए कहा गया। गांवों में फैली गंदगी की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ब्लाक अधिकारियों को दी गई तथा साथ ही जल निगम को स्कूलों में लगे हैंडपंप चेक करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा टीकाकरण के दौरान टीम का सहयोग करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया। एसडीएम ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने तथा बैठक में मौजूद न रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें