फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क् रिकेट प्रीमियर लीग का 29 अप्रैल से आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट प्रीमियर लीग 29 से
विज्ञापन

मंसूरपुर। जिला ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रामीण प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन 29 अप्रैल से मंसूरपुर के अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। आयोजक पुष्पेंद्र चौधरी व मोहम्मद वासीक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में 84 गांव से टीमों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन एक महीने तक चलेगा। प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का होगा। हर एक टीम को दो मैच खेलने का अवसर दिया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर क्रिकेट की भर्ती उनमें रुचि पैदा करना है। उन्होंने बताया कि लीग का उद्घाटन बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन


एमए की हिंदी मौखिक परीक्षा दो मई को
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि एमए द्वितीय वर्ष (व्यक्तिगत) हिंदी की मौखिक परीक्षा दो मई को सुबह 10 बजे से होगी। उन्होंने बताया कि एमए हिंदी में विद्योत्तमा कन्या डिग्री कालेज गंगधाड़ी, चौधरी हरबंस सिंह डिग्री कालेज तिंगाई, आकांक्षा डिग्री कॉलेज मीरापुर की मौखिक परीक्षा केंद्र भी इसी महाविद्यालय को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें