एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एथलेटिक्स के साथ वॉलीबाल, बैडमिंटन, स्लो साइकिलिंग, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी और प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार संगल ने गुब्बारे छुड़ाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में प्रतिभाग करके शारीरिक बल को बढ़ाए। सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उपाध्यक्ष विनोद संगल ने कहा कि खेलकूद न शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन की एकाग्रता को बढ़ाता है। खेलकूद में प्रतिस्पर्धा से अधिक प्रतिभाग करना जरूरी है। अधिशासी निदेशक प्रो. एसएन चौहान, प्राचार्य डा.ॅ एके गौतम ने भी विचार रखे। इसके बाद 100 मीटर दौड़ में शिवम, स्नेह सिंह प्रथम, 400 मीटर दौड़ में अंकित, स्नेह प्रथम, 800 मीटर दौड़ में अंकित ने प्रथम रहे। जबकि ऊंची कूद में अंकित, शॉटपुट में अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे। खेलकूद अधिकारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि बालीवाल, बैडमिंटन और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का फाइनल राउंड शनिवार को खेला जाएगा। मौके पर डॉ. पारेश कुमार, प्रोफेसर योगेश शर्मा, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज झा, डॉ. संदीप कुमार, प्रगति शर्मा, पारुल गुप्ता, आशीष बागला, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।