फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल एक-एक गन्ना लेकर बंद होगी-उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे गन्ने की पेराई के बाद ही बंद होगी मिल
विज्ञापन

मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष को बताया कि क्षेत्र में अभी काफी गन्ना खड़ा है, इसलिए उनकी पर्चियां बढ़ाई जाए। उपाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि शुगर मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ पेराई कर रही है। पैदावार अधिक होने के कारण कुछ किसानों को पर्ची की समस्या आ रही है। अगले 15 दिन में आधे से अधिक किसानों का गन्ना समाप्त हो जाएगा। जब तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है, शुगर मिल चलती रहेगी। अप्रैल माह के अंत तक क्षेत्र के समस्त गन्ने की पेराई होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का बेसिक कोटा समाप्त हो गया है और उनके पास गन्ना खड़ा हुआ है। भौतिक सत्यापन करने के बाद उनके लिए पर्ची की व्यवस्था की जाएगी। भुगतान के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि मिल द्वारा 28 फरवरी तक का भुगतान कर दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में चरण सिंह, आनंद डायरेक्टर, देवेंद्र कुमार, जगमाल सिंह, रुपिंद्र, विजेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह आदि किसान शामिल रहे। उधर, आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह से मिला। उन्होंने मांग रखी कि जिन किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है, उनका दोबारा से सर्वे कराकर उनको पर्ची जारी की जाए। गन्ना महाप्रबंधक ने उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बबीता राठी, नरेंद्र प्रधान, सुधीर त्यागी, संजय पंवार आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें