फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की समस्या पर संवेदनशील बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की समस्या पर संवेदनशील बनें
विज्ञापन

भोपा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर मंगलवार को सीओ मौहम्मद रिजवान अहमद, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, एसएसआई लेखराज सिंह ने थाना प्रांगण में महिला आरक्षियों सहित समस्त पुलिस स्टाफ की मीटिंग ली। इन लोगों ने महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने पर जोर दिया। इसके साथ ही कस्बे के स्कूलों में पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


मिनी ट्रक ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर
भोपा। कस्बा निवासी अनिल पाल मंगलवार सुबह भैंसा-बुग्गी लेकर मोरना की ओर भोपा आ रहा था। भोपा-मोरना मार्ग युसुफपुर चौराहे पर पीछे से तेजी से ओवरलोड से भरे मिनी ट्रक ने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी, जिससे बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक किसान अनिल और भैंसा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें