कुत्ते के काटने से महिला सहित 12 लोग घायल
चरथावल। दधेडू कलां गांव में कुत्ते ने महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया।
मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित दधेडू कलां गांव में एक पागल कुत्ता अचानक ग्रामीणों पर झपट पड़ा, जिसमें इश्तियाक, रफी, अय्यूब, शमीम और साजिद एवं स्कूल के दो बच्चों समेत 12 ग्रामीणों पर हमला कर काट लिया। घर के बाहर खेल रही लाल्ला की लड़की पर झपट्टा मारकर नीचे गिराया और उसके बाद काटकर जख्मी कर दिया। दो दिन पहले इसी कुत्ते ने एक घोड़े को काट कर घायल किया था। कुत्ते के हमले से लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला। सभी घायलों का सीएचसी में भर्ती कराकर रेैबीज के इंजेक्शन लगाने के बाद घर भेज दिया। प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य है। मामले की गंभीरता के मद्देनजर सभी को बृहस्पतिवार को इंजेक्शन लगाए गए। हालांकि अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगने के लिए शनिवार का दिन निर्धारित है।