खेलों में आस्था, प्रिंसी, प्रियेश ने बाजी मारी
मुजफ्फरनगर।
गांधी पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रिंसी, आस्था, प्रियेश राय और बाबूराम ने प्रथम स्थान पाया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 800 मीटर लंबी रेस में बाबूराम पहले, आकाश दूसरे, शुभम तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में बाबूराम, शुभम और आलोक ने क्रमश: स्थान पाया। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में प्रिंसी प्रथम, किरण द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो छात्र वर्ग में प्रियेश राय, जय शुक्ला, अखिलेश कुमार ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में आस्था, दीप्ति पुंडीर, अमिता ने स्थान पाया। जैवलिन थ्रो छात्र में प्रियेश राय, अखिलेश, कर्ण और छात्रा वर्ग में आस्था, अवंतिका, अमिता ने क्रमश: स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ फाइनल प्रिंसी, किरण, स्वाति ने स्थान पाया। आयोजन में छात्र कैप्टन कासिम अली, मनीष कुमार, प्रिंसी, अर्पण धीमान, रजत सैनी आदि का सहयोग रहा।