फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती सर्दी में बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर गरीब, असहायों और वृद्धों को डॉ एमएल गर्ग, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया और सीओ रिजवान अहमद ने कंबल वितरित किए और उन्हें चाय-नाश्ता कराया। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक चौरसिया ने कहा की मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इंसानी रिश्तों का सबसे बड़ा महत्व यह है कि गरीब मजलूम एवं लाचार की दिल खोलकर मदद करें। सीओ रिजवान अहमद ने कहा कि गरीबों की मदद करना इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है। हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। डॉ एमएल गर्ग ने कहा कि जितना भी संभव हो, हमें गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समाजसेवी निधिश गर्ग ने कहा कि गरीबों की सेवा करना बड़े पुण्य का कार्य है। इस मौके पर टीएसआई राजेश कुमार सिंह, नादिर राणा, कोमल कांत, सचिन गोयल, विवेक गोयल, आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें