फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू राष्ट्रवादी गुट ने शामली में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि दी।
मोरना शुक्रताल मार्ग पर स्थित पूर्व प्रधान महक सिंह के आवास पर हुई बैठक में श्रद्धांजलि देने के बाद विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष उदेशपाल सिंह ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा गन्ने की पर्ची न देने से गेहूं की फसल की बुवाई तक नहीं हो पाई है। जिसके चलते गेहूं की उपज पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। तेज ठंड के कारण किसान व उसके पशु ठिठुर रहे हैं। मोरना चीनी मिल में बुग्गी ग्राउंड पर टीन शेड डालने की मांग की गई। इसके अलावा प्रत्येक चौराहे पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की मांग प्रशासन से की गई। जिला प्रभारी चंद्रपाल ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए किसान मजदूर की समस्या के लिए हर समय तत्पर रहने की बात कही। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष महक सिंह, विक्रम सिंह, नरेंद्र बालियान, सरदार सतपाल सिंह, बिजेंद्र यादव, इकबाल सिंह आर्य, प्रेमपाल सिंह, बोबी भोकरहेड़ी, मंकुल फौजी, मोहम्मद ईसा भोकरहेड़ी, राहुल, कपिल, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुदेश पाल, जिलाध्यक्ष सपना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें