मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों की बैडशीट आदि धोने के लिए ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन खरीदने के आदेश दिए। ओपीडी रजिस्ट्रेशन कंप्यूटराइज करते हुए आधुनिक प्रिंटर से ओपीडी के पर्चे बनाने के आदेश दिए। चिकित्सालय में ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जाएंगे, जिससे मरीजों को समय पर ऑक्सीजन दी जा सके। हृदय विभाग में डीफिब्रीलेटर मशीन खरीदी जाएगी, जिससे हृदय रोगियों को बेहतर उपचार दिया जा सके। ब्लड बैंक को ब्लड बैग, डाइग्नोस्टिक किट्स उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सालय का मेन गेट का चौड़ीकरण करते हुए दोगुना किया जाएगा। इसके अलावा डीएम ने महिला चिकित्सालय के नव निर्मित भवन को उपयोग में लाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने महिला चिकित्सालय में अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। मरीजों के लिए हैलोजन हीटर और कार्यालय के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर खरीदने के के निर्देश भी दिए। बैठक में सीएमएस डॉ पंकज कुमार, डॉ रश्मि देवी कांबोज, पवन कुमार, गौहर सिद्दीकी, संतोष कुमार शर्मा, संजय मित्तल, डॉ संजय भटनागर, डॉ वीके सिंह रहे।