मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने ओडीएफ सत्यापन आख्या में लापरवाही पर नौ अधिकारियों को चेतावनी दी है। कहा कि शुक्रवार तक आख्या नहीं देने वाले अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
डीएम ने बताया कि जनपद की 62 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ किए जाने का प्रस्ताव विकास खंडों से प्राप्त हुआ था। ओडीएफ सत्यापन के लिए 24 टीमें गठित की गई थी। डीएम ने बताया कि 15 टीमों ने अपनी आख्या दे दी, लेकिन नौ टीमों ने आख्या नहीं दी। इन नौ अधिकारियों को आख्या नहीं देने पर कठोर चेतावनी दी गई। चेतावनी के साथ 24 नवंबर तक आख्या देने के लिए कहा गया है। यह भी कहा कि यदि निश्चित समय में आख्या नहीं आई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
जिन अधिकारियों को चेतावनी दी गई है उनमें बीएसए, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग जन कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, डीएसओ, एसीएमओ तृतीय शामिल हैं।