फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर प्रतिनिधिमंडल नरेश टिकैत से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर प्रतिनिधिमंडल नरेश टिकैत से मिला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय गुर्जर परिषद एवं युवा गुर्जर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से शिष्टाचार भेंट की। किसान और राष्ट्रहित के कार्यों में पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर भारतीय गुर्जर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र आर्य ने कहा कि टिकैत द्वारा कई बार गुजारा यानि गुर्जर, जाट एवं राजपूत, किसान एवं राष्ट्रहितों में संगठित होने का आह्वान किया गया। यह अति महत्वपूर्ण विचार है। इनके एक होने से किसान को बल मिलेगा और राष्ट्रीय धरातल मजबूत होगा। भेंट के दौरान गुर्जर प्रतिनिधिमंडल ने टिकैत को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और गुलदस्ता भेंटकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान सुशील गुर्जर, मास्टर जयपाल सिंह, सत्यकुमार, श्याम सिंह, कृष्णपाल सिंह, कंवरपाल, अजब सिंह वर्मा, संजय गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें