महावीर ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
मुजफ्फरनगर। शहर की नानूपुरी कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद महाबीर कचहरी रोड पर ड्राइक्लीनिंग की दुकान चलाते हैं। रोजाना शहरभर से ड्राइक्लीनिंग, धुलाई के लिए ढेरों कपड़े आते हैं। साथ ही सरकारी अफसर भी महावीर के पास कपड़े धुलाई के लिए देते हैं। शनिवार को बूंदाबांदी के बीच अग्निशमन विभाग के कर्मचारी महावीर को धुलाई के लिए कई पेंट, शर्ट के साथ दो कंबल दे कर गए। महावीर ने जैसे ही कपड़ों पर धुलाई के लिए चिट नंबर डालकर तय बनाई तो रुपये देखकर चौंक गया। एक पेंट और शर्ट से पांच-पांच रुपये के नोट की गड्डी निकली। महावीर ने इन रुपयों को उठाकर अपने पास रख लिया। जिन्हें शाम के वक्त अग्निशमन विभाग में जाकर कर्मचारियों को सौंप दिया। कर्मचारियों ने रुपये गिने तो यह 28,500 रुपये निकले। महावीर की ईमानदारी देखकर विभाग उसका कायल हो गया।