बिना परमीशन चल रहा मेला
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। सांप्रदायिक सौहार्द के नाम पर चल रहा मेला परमीशन की तिथि समाप्त होने के बाद भी संचालक मेले को संचालित कर रहा है। अधिकारियों ने मेले को परमीशन नहीं होने की बात कही है।
नगर में पिछले 20 दिनों से पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कोतवाली के बराबर में सांप्रदायिक सौहार्द के नाम पर नजीबाबाद निवासी साबिर अली ने 20 दिन के लिए मेले की परमीशन ली थी, जो बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। मेले में किसी भी हादसे से निपटने के लिए मेला संचालक द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए। किसी भी दुकान पर आग बुझाने का सिलेंडर या किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। मेला संचालक ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को मेले का समय बढ़ाने की मांग की है। एसडीएम ने बताया कि परमीशन की तिथि नहीं बढ़ाई गई है। ऐसी दशा में मेले का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि ठेकेदार परमीशन के लिए आया था। बिना परमीशन के मेले का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।