फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र अक्तूबर में चालू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने मिल के प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। रालोद कार्यकर्ताओं ने मोरना शुगर मिल के नए पेराई सत्र को अक्तूबर माह में प्रारंभ करने तथा किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन देकर शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना से जुड़े किसानों की समस्याओं, नए सत्र को अक्तूबर माह में चालू करने, मिल की पेराई क्षमता को बढ़ाए जाने, रहमतपुर राजवाहा पटरी की मरम्मत आदि के संबंध में रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष सुमित सहरावत के नेतृत्व में मिल के प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 2013 में खादर क्षेत्र में गंगा में आई बाढ़ के चलते भोकरहेड़ी के किसानों के बॉड को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया था। इसके उपरांत जब दोबारा बॉड चालू किए तो गन्ने की सप्लाई को मात्र दस या पांच प्रतिशत ही किया गया। जिसके चलते सैकड़ों किसानों को हजारों क्विंटल गन्ना मिल में आने से कम दामों पर बेचना पड़ा था। रहमतपुर रजवाहा पटरी मार्ग की खराब हालत के चलते किसानों को भारी परेशानी तथा केन यार्ड में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। मिल की पेराई क्षमता कम होने से किसानों को गन्ना कम दामों पर कोल्हू आदि पर बेचना पड़ता है। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के प्रयास तेजी से जारी हैं। 30 सितंबर तक मिल में गन्ना सट्टा पर्ची आदि के संशोधन का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत कोई संशोधन नहीं होगा। माह अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक मिल को तकनीकी रूप से तैयार कर एक नवंबर से नया पेराई सत्र चालू कर दिया जाएगा तथा अन्य समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में तनुज कुमार, अंकित सहरावत, बोबी, याकूब खान, दीपक, हिमांशु, अनुज, बबलू, रवि, दीपांशु, मुकुल, अर्पित, अभिषेक, आकाश, शाहनवाज, सद्दाम, विक्रान्त, शमीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें