फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंट बनाने में गोमती कन्या इंटर कालेज प्रथम
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। डीएवी इंटर कालेज में स्काउट गाइड शिविर के तृतीय सोपान शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर ने कहा कि स्काउट गाइड प्राकृतिक आपदा आदि कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी अच्छी भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

कालेज के मैदान में तृतीय सोपान स्काउट गाइड शिविर का समापन पर छात्र और छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट गाइड की देश में अहम भूमिका होती है। वे प्राकृतिक आपदा या अन्य संकटों के समय जनता की मदद कर सहयोग करते हैं। समापन पर जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संतोष वर्मा ने बच्चों के बताया कि 21 टेंट टोलियों में से अच्छा टेंट बनाने में टोली नंबर चार गोमती कन्या इंटर कालेज तथा टोली नंबर दो डीएवी इंटर कालेज प्रथम स्थान पर रही। टेंट लगाने वालों में नेहा, प्रिंसी, हर्षित, प्रीति, रहनुमा तथा रविकांत, अभिषेक, नीतीश, रोहित, निशांत आदि का कार्य सराहनीय रहा। कार्यक्रम के समापन पर डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य नाहर सिंह, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, योगिता सैनी, रितु गोयल, प्रहलाद सिंह, सतपाल आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें