फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़प लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़प लिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने नगर पालिका कर्मी से उसकी पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़प लिए। अपने रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पर रामपुरी निवासी नगर पालिका कर्मी सन्नी ने उत्तरी सिविल लाईन्स निवासी प्रेमदत्त और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों ने नगर पालिका में उसकी पत्नी की नौकरी लगवाने के लिए चार लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने आरोपियों को एडवांस में दो लाख रुपये दे दिए थे, मगर इसी दौरान कर्मचारी भर्ती निरस्त हो गई। जिस पर पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये की मांग की। आरोप है कि आरोपी रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। शुक्रवार को आरोपियों ने हमला कर पीड़ित को घायल कर दिया। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें